अरडावता, 30 जुलाई 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता पद्मश्री स्व. शीश राम ओला की 97वीं जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव में उनकी समाधि स्थल और मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर सरजीत ओला, सुमेर महला (ब्लॉक अध्यक्ष गिड़ानिया), कुरड़ाराम ओला, रवि धींधवाल, अनुराग ओला और समस्त कॉलेज छात्राओं ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस आयोजन में सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया और स्व. शीश राम ओला के आदर्शों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!