चिड़ावा में आरएएफ और पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च, शहर में सुरक्षा का दिया भरोसा

चिड़ावा, 26 जुलाई 2024: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरएएफ जवानों के साथ एक संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के निर्देश पर आयोजित किया गया।

चिड़ावा थानाधिकारी विनोद सामरिया

चिड़ावा थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में विश्वास कायम करना और अपराधियों में डर पैदा करना है। फ्लैग मार्च विवेकानंद चौक से शुरू हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान फ्लैग मार्च उन स्थानों से भी होकर गुजरा जहां ज्वैलरी की दुकानें, बैंक और बैंक एटीएम स्थित हैं।

इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आम जनता को यह संदेश दिया कि वे सुरक्षित हैं और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, अपराधियों को यह संदेश दिया गया कि पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!