चिड़ावा: मानसिक तनाव के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या

चिड़ावा: पिलानी रोड स्थित वार्ड नं 31 में 25 जुलाई 2024 की रात एक दुखद आत्महत्या की घटना सामने आई है। नरेश शर्मा (उम्र 34 वर्ष) ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

पिछले 4-5 दिनों से मानसिक तनाव में रह रहे नरेश ने 25 जुलाई की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। लगभग रात 11 बजे, उन्होंने अपने कमरे से बाहर आकर दूसरे कमरे का गेट जोर से बंद कर दिया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवारजनों ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला। उन्होंने बंटी उर्फ भैरूसिंह और प्रदीप भगासरा को बुलाया। छोटे भाई राजेंद्र को भी मौके पर बुलाया गया। सभी ने मिलकर गेट तोड़ा और नरेश को फंदे से उतारा।

नरेश को तुरंत प्रदीप की गाड़ी से चिड़ावा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मंगलचंद शर्मा ने चिड़ावा थाने में रिपोर्ट भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!