Thursday, June 19, 2025
Homeविदेशकाठमांडू में विमान दुर्घटना: 5 की मौत, कई घायल, पायलट अस्पताल में...

काठमांडू में विमान दुर्घटना: 5 की मौत, कई घायल, पायलट अस्पताल में भर्ती

काठमांडू, 24 जुलाई 2024: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में विमान का पायलट भी शामिल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विमान में सवार थे 19 लोग

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में चालक दल सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था। विमान के रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विडियो देखें…

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

दुर्घटना के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण मामले की जांच कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया और पंख सीधा जमीन से टकरा गया जिससे विमान में तुरंत आग लग गई।

राहत और बचाव कार्य जारी

पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हवाई अड्डे के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!