Thursday, March 19, 2026
Homeझुन्झुनूझुंझुनूं: गोवंश पर तेजाब डालने वालों पर कार्रवाई नहीं, गौरक्षकों ने किया...

झुंझुनूं: गोवंश पर तेजाब डालने वालों पर कार्रवाई नहीं, गौरक्षकों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

झुंझुनूं: गोवंश पर तेजाब डालने की घटनाओं के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज गौरक्षा दल के सदस्यों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में युवा गौरक्षक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर जमकर नारेबाजी की।

गौरक्षा दल के सदस्य धीरज ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से शहर में गोवंश पर तेजाब डालने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अकेले किसान कॉलोनी में ही 10 से 12 गोवंश तेजाब से झुलसे हुए मिले थे। उन्होंने इस मामले की जानकारी एसपी को दी थी, जिन्होंने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था। लेकिन, आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई में देरी से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

गौरक्षकों का कहना है कि गोवंश पर हो रहे अत्याचारों के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होना दुखद है। इससे गौरक्षा दल के सदस्यों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो झुंझुनूं का माहौल खराब हो सकता है।

प्रदर्शन के बाद गौरक्षकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान धीरज के अलावा लोकेन्द्र, पवन, सुमित चौधरी, साहिल, प्रदीप, अंकित, मनीष, आदित्य, संदीप सहित बड़ी संख्या में गौरक्षक सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!