राणासर के लाल आशु झाझडिया ने फहराया परचम, 22वीं राज्य स्तरीय एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

झुंझुनूं, 13 जुलाई: राणासर के आशु झाझडिया ने 3 जुलाई से 14 जुलाई तक जगतपुरा, जयपुर में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय एयर राइफल 10 मीटर जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

वरिष्ठ अध्यापक केशर सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, जैसे नदी का पानी अपना रास्ता खुद बनाता है। किसान परिवार में जन्मे आशु झाझडिया की बचपन से ही राइफल शूटिंग में रुचि रही है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

आशु के दादा कैप्टन फुलचंद झाझडिया, दादी उमराव देवी, मां सुनीता, ताऊ अनिल कुमार, बड़ी मां सायर, भाई कैप्टन अमन झाझडिया सहित ग्रामवासियों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जाहिर की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

आशु ने कहा कि अब वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली एयर शूटिंग प्रतियोगिताओं की तैयारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!