ब्रेकिंग न्यूज: चिड़ावा में गैर मुमकिन जोहड़ पर अतिक्रमण का आरोप, एसडीएम को दी शिकायत

चिड़ावा: चिड़ावा के झुंझुनू रोड पर नगर पालिका के सामने गैर मुमकिन जोहड़ पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 22 के निवासी हरिप्रकाश ने चिड़ावा एसडीएम को शिकायत दी है।

हरिप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया है कि यह जोहड़ सरकारी भूमि है और इसका खसरा नंबर 1001 है। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है और कई सालों से इस पर निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं।

हरिप्रकाश ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की मिलीभगत से इस अतिक्रमण को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता पोर्टल 181 पर भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हरिप्रकाश ने एसडीएम से मांग की है कि इस जमीन से भूमाफियाओं का कब्जा हटाया जाए और इसे राजकीय संपत्ति में शामिल किया जाए।

Leave a comment

error: Content is protected !!