Sunday, June 22, 2025
Homeपिलानीधिंगडीया जमीन विवाद: 3 हत्याओं के 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी...

धिंगडीया जमीन विवाद: 3 हत्याओं के 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी निरुद्ध

पिलानी: 02 जुलाई, 2024 को पिलानी के धिंगडीया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्याओं के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण:

2 जुलाई को प्रार्थी विकास पुत्र बाबुलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनके परिवार के देवेंद्र, पुनित, सरोज, पवन, सलोचना, नेहा, टिना, आदीता, कुकी, सांवरमल और पुनित की पत्नी और दो अन्य व्यक्ति ट्रेक्टर लेकर एक राय होकर हाथों में कुल्हाड़ी, चाकू और बरछी लेकर प्रार्थी के खेत में घुस गए और जबरदस्ती जोतने लगे।

प्रार्थी और उसके भाई और पिता ने उन्हें खेत जोतने से मना किया और समझाइश करने लगे, तभी अचानक सभी ने प्रार्थी और उसके भाई सोनू और पिता बाबुलाल और माता सरीता की कुल्हाड़ी, चाकू और फरसी से मारपीट कर दी।

मारपीट से सोनू, बाबुलाल और सरीता की मौत हो गई और विकास और प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस कार्रवाई:

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो बाल अपचारीयों को निरुद्ध कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

सांवरमल, पुत्र नेतराम, उम्र 55 साल, निवासी धिगड़िया
सरोज देवी, पत्नी रामावतार, उम्र 55 साल, निवासी धिंगडिया
शिलोचना देवी, पत्नी पवन कुमार, उम्र 40 साल, निवासी धिंगडिया
देवेन्द्र, पुत्र रामावतार, उम्र 33 साल, निवासी धिंगडिया
पुनित, पुत्र रामावतार, उम्र 30 साल, निवासी धिंगडिया

आगे की कार्रवाई:

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

बाल अपचारीयों को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!