वकीलों ने किया ‘आजादी के दीवाने’ पुस्तक का अवलोकन

पिलानी: राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष और लेखक धर्मपाल गाँधी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर लिखी गई नवीन पुस्तक ‘आजादी के दीवाने’ का पिलानी कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र सिंह सिहाग के नेतृत्व में वकीलों द्वारा अवलोकन किया गया। इससे पहले भीम प्रज्ञा पब्लिकेशन के प्रधान संपादक एडवोकेट हरेश पंवार और एडवोकेट भंवर सिंह द्वारा भी पुस्तक का अवलोकन किया गया था।

एडवोकेट हजारीलाल सुनिया और एडवोकेट हरेश पंवार ने लेखक धर्मपाल गाँधी को यह पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया था। वरिष्ठ अधिवक्ता हजारीलाल सुनिया ने बताया कि लेखक धर्मपाल गाँधी ने ‘आजादी के दीवाने’ पुस्तक में क्रांतिकारियों और शहीदों की शौर्य गाथा बहुत ही सत्य और सटीक लिखी है। देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्रांतिवीरों की जीवनियों को एक पुस्तक का रूप देकर लेखक ने राष्ट्रहित में बहुत ही नेक कार्य किया है।

इस अवसर पर हजारीलाल सुनिया ने कहा कि ‘आजादी के दीवाने’ पुस्तक में बिल्कुल सत्य और सही जानकारी प्रस्तुत की गई है। देशप्रेमियों और युवा पीढ़ी को इस पुस्तक से बहुत लाभ होगा। पुस्तक में भगत सिंह और उनके साथियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले गद्दार साथियों का भी खुलासा किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम पर लिखी गई यह पुस्तक ज्ञानवर्धक और बेमिसाल है।

देश में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को लेकर फैले भ्रम को दूर करने में यह पुस्तक सहायक होगी। पुस्तक को पढ़ने के बाद स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कई घटनाओं की सही जानकारी प्राप्त होगी। देश के शहीदों को समर्पित यह पुस्तक सभी को पढ़नी चाहिए।

इस मौके पर एडवोकेट सुरेंद्र सिंह पूनिया, महेंद्र सिंह सिहाग, हजारीलाल सुनिया, धर्मपाल गाँधी, एडवोकेट राजकुमार, एडवोकेट उम्मेद सिंह, एडवोकेट संदीप महरिया, बलवान सिंह, एडवोकेट राजेंद्र, मनोज शर्मा, राजकुमार कठानिया आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!