Monday, June 23, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा की दो बेटियों ने स्वर्ण पदक जीता, राज्यपाल ने किया सम्मानित!

चिड़ावा की दो बेटियों ने स्वर्ण पदक जीता, राज्यपाल ने किया सम्मानित!

चिड़ावा, 6 जुलाई 2024: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की दो छात्राओं प्रीति कुमारी और निधि शर्मा ने एमए में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में इन छात्राओं को सम्मानित किया।

प्रीति कुमारी, गिन्नीदेवी सत्यनारायण सेखसरिया गर्ल्स पीजी कॉलेज, चिड़ावा से 2021 में एमए इतिहास में 78.667 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, निधि शर्मा ने 2022 में एमए अर्थशास्त्र में 78.667 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

यह दोनों छात्राएं न केवल अपने कॉलेज बल्कि पूरे चिड़ावा क्षेत्र की गौरव हैं। उनके इस सफलता पर परिजन, शिक्षक और क्षेत्र के लोग हर्ष व्यक्त कर रहे हैं।

बेटियों ने सफलता का श्रेय दिया परिजनों और गुरुजनों को

सम्मानित होने के बाद प्रीति कुमारी और निधि शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और शिक्षकों ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी अपनी शिक्षा जारी रखेंगी और अपने देश और समाज के लिए योगदान देंगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!