Sunday, June 22, 2025
Homeचिड़ावाहवन की पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन: महालक्ष्मी...

हवन की पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन: महालक्ष्मी मंदिर स्थापना वार्षिक महोत्सव के तहत हुए विविध आयोजन

चिड़ावा, 06 जुलाई 2024: चिड़ावा शहर की कॉलेज रोड के समीप सनातन आश्रम स्थित श्री पीठ महालक्ष्मी धाम के वार्षिक महोत्सव के तहत शनिवार को हवन हुआ। धाम के अधिष्ठाता पं. प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में आचार्य पंडित सियाराम शास्त्री के आचार्यत्व में मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियां दिलाई।

इस दौरान विश्व कल्याण और शांति की कामना की गई। हवन में यजमान शिव कुमार पोद्दार, पवन कुमार ढाणी वाला ने सपत्नीक आहुतियां दी। वहीं आयोजन के दौरान पीआरओ हिमांशु का अभिनंदन भी किया गया।

इस दौरान सत्यनारायण चौधरी, सांवरमल तिवाड़ी, राधेश्याम जांगिड़, पीसीपी स्कूल निदेशक विक्रम जांगिड़, महेश पोद्दार, कांतिप्रसाद हलवाई, सत्यनारायण शर्मा, महेन्द्र बदनगड़िया, मातादीन शर्मा, रत्तीराम राजोतिया, महेंद्र सैनी, अमर राज पंडित, गिरधर गोपाल महमिया, राजीव – संजीव व्यास, कमलकांत पुजारी, महेंद्र पाल जांगिड़, यादव प्रसाद, वेदांत तिवाड़ी, झंडीप्रसाद चौरासिया, विवेक तिवाड़ी, संजय दायमा, कार्तिकेय, विनोद चौरासिया, पार्थ कुमार सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। पूर्णाहुति के बाद यज्ञ भगवान की आरती हुई। इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!