Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा के सिद्धार्थ शर्मा ने MSC-IT में विश्वविद्यालय टॉप किया, राज्यपाल ने...

चिड़ावा के सिद्धार्थ शर्मा ने MSC-IT में विश्वविद्यालय टॉप किया, राज्यपाल ने सम्मानित किया

चिड़ावा: नगर पालिका चिड़ावा में कार्यरत MIS MANAGER (IRGY-U) सिद्धार्थ शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में MSC-IT SEMESTER 4th में विश्वविद्यालय टॉप किया है।

इस उपलब्धि के लिए उन्हें राजस्थान राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज जी मिश्र द्वारा 2 स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही सांवरमल आर्य मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।

सिद्धार्थ शर्मा की इस सफलता पर नगरपालिका चिड़ावा कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय चौधरी और वरिष्ठ लिपिक ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल नगर पालिका चिड़ावा का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे शहर के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

नगर पालिका के सभी कर्मचारी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!