Oplus_0

झुंझुनूं: जिला प्रशासन झुंझुनू, श्रीकृष्ण गौशाला लीखवा और ग्राम पंचायत लीखवा मिलकर कल लीखवा में एक बड़े वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करेंगे।

यह अभियान कल सुबह 9 बजे से श्रीकृष्ण गौशाला लीखवा के प्रांगण से शुरू होगा।

अनेक गणमान्य लोग होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में जिला परिषद झुंझुनू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अम्बालाल मीणा, उप खंड अधिकारी सूरजगढ़ दयानंद रूयल, विकास अधिकारी पंचायत समिति पिलानी सुनील ढ़ाका, पिलानी थानाधिकारी नारायण सिंह, अनेक जनप्रतिनिधि, अनेक प्रशासनिक अधिकारी, श्रीकृष्ण गौशाला के कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी, स्वयं सेवी संस्थाएं, शिक्षक, विद्यार्थी, क्षेत्र के गणमान्य लोग व युवा भाग लेंगे।

श्रीकृष्ण गौशाला लीखवा ने लोगों से की अपील

श्रीकृष्ण गौशाला लीखवा के अध्यक्ष कैलाश व्यास ने सभी से निवेदन किया है कि बदलते हुए पर्यावरण को देखते हुए सभी को अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!