विश्व योग दिवस पर भामाशाह परिवार का प्रेरक कार्य: राबाउमा विद्यालय, इस्माइलपुर को मिली भव्य मुख्य द्वार की सौगात

चिड़ावा, इस्माइलपुर 21 जून, 2024: विश्व योग दिवस के अवसर पर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्माइलपुर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय का नवनिर्मित भव्य मुख्य द्वार भामाशाह परिवार द्वारा विद्यालय को समर्पित किया गया। यह मुख्य द्वार शिक्षाविद स्वर्गीय अरविंद शर्मा की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी सेवा निवृत्त वरिष्ठ अध्यापिका पुष्पा शर्मा द्वारा बनवाया गया है।

शिक्षा के प्रति समर्पण

स्वर्गीय अरविंद शर्मा स्वयं भी एक शिक्षाविद थे और वे आजीवन गांव के विकास के प्रति समर्पित रहे। उनके प्रयासों से गांव में बालाजी मंदिर और दवाखाने का निर्माण हुआ था। वे सदैव समाज में व्याप्त अशिक्षा और कुरीतियों को दूर करने के लिए अग्रणी रहे। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण समस्त ग्रामवासियों के लिए प्रेरणास्पद रहा था।

भामाशाह परिवार का योगदान

शिक्षा के प्रति समर्पित भामाशाह परिवार ने विद्यालय के मुख्य द्वार का निर्माण करवाकर शिक्षा के प्रति अनुराग का परिचय दिया है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (धत्तरवालां) की प्रधानाचार्य आभा शर्मा, जो भामाशाह परिवार की पुत्रवधु भी हैं, उनकी प्रेरणा से ही इस्माइलपुर विद्यालय के इस मुख्य द्वार का निर्माण और सीमेंटेड सड़क का विस्तार हुआ है।

विद्यालय विकास में आगे भी जारी रहेगा सहयोग

भामाशाह परिवार विद्यालय परिसर में मां सरस्वती के मन्दिर का भी निर्माण करवा रहे हैं, जो शीघ्र ही पूर्ण होने वाला है। मन्दिर में प्रतिमा स्थापना के बाद मुख्य द्वार और मन्दिर का लोकार्पण किया जाएगा।

विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अरविन्द शर्मा के अनुज राजेन्द्र शर्मा और पुत्र शेखर शर्मा ने मुख्य द्वार की चाबी विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार को भेंट की। संस्था प्रधान जितेन्द्र तंवर ने भामाशाह परिवार के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के विकास को नया आयाम देने वाला बताया तथा कहा कि शिक्षाविद स्वर्गीय अरविंद शर्मा की स्मृतियों को चिर स्थाई रखने के लिए उनके परीवार का यह प्रयास सराहनीय है और इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से राजू बलदेव, दर्शना स्वामी, संजू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी के अलावा बलराज सिंह शेखावत, बनवारी लाल रणवा, राजेन्द्र सिंह शेखावत, पर्यावरण प्रेमी, बीरबल सिंह चौहान, विमल शर्मा, रमेश जांगिड़, रविन्द्र सिंह शेखावत, सरोज देवी, सन्त कुमार शर्मा, चिरंजीलाल शर्मा, पूर्णमल जांगिड़, विवेक शर्मा, शेखर शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, लीलाधर गुर्जर, निशिथ शर्मा, नौरंग लाल जांगिड़, नरपत सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह शेखावत, रवि राठौड़, अजीत ठेकेदार सहित अन्य प्रबुद्ध ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!