Thursday, April 2, 2026
Homeराजस्थानकोटा में नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य...

कोटा में नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी हेमंत पांचाल पकड़ा गया

कोटा, राजस्थान: जहां हर साल हजारों युवक-युवतियां अपना भविष्य संवारने आते हैं, वहीं इस खूबसूरत शहर में एक दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ है। बिहार और अन्य राज्यों से गरीब नाबालिग लड़कियों को 20-30 हजार रुपये में खरीदकर कोटा में 2 से 2.5 लाख रुपये में बेचने का घिनौना धंधा चल रहा था। मामले का खुलासा होते ही लोगों और पुलिस के होश फाख्ता हो गए। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार को छठवें आरोपी हेमंत पांचाल उर्फ पीके को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

हेमंत पांचाल उर्फ पीके (24) त्रिलोक चंद मालपानी के आड़त में मुनीम है और लड़कियों की खरीद-फरोख्त के गोरखधंधे में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। आरोप है कि हेमंत ने एक लड़की की खरीद-फरोख्त के दौरान पैसे का लेन-देन हो जाने के बाद उसका रेप भी किया था।

मामले का खुलासा कैसे हुआ

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि उद्योग नगर थाने में नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामले में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। एएसपी दिलीप सैनी, डिप्टी एसपी योगेश शर्मा के निर्देशन और सीआई जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह टीम बनाई गई थी। टीम ने हेमंत पांचाल को प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना थाना उद्योग नगर से गिरफ्तार किया है। दरअसल, 15 मई को बाल कल्याण समिति कोटा ने ईमेल के जरिए नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मुकदमा दर्ज कराया था।

लड़कियों की काउंसलिंग में हुआ खुलासा

बाल कल्याण समिति को एक युवती के जरिए पुलिस को खरीद-फरोख्त की जानकारी मिली। दो लड़कियों की मदद से मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने दोनों लड़कियों को बाल कल्याण समिति तक पहुंचाया। वहां काउंसलिंग से पता चला कि ऐसी कई लड़कियां अभी और आरोपियों के कब्जे में हैं।

यूपी-बिहार से लड़कियों को ऐसे लाया गया

मामले में पता चला कि बिहार और यूपी से नाबालिग लड़कियों को 20-30 हजार रुपये में खरीदकर कोटा में लाकर 2-2.5 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। कोटा और अन्य जिलों में किशोरियों की शादी कराई जा रही है। मामले में गिरोह की मुख्य आरोपी दिपीका, गीता सिंह, देवकी नन्दन, सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके बाद मामले में आरोपी त्रिलोक चंद मालपानी को जिला गया, बिहार से गिरफ्तार किया गया और रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ में फरार चल रहे आरोपी हेमंत पांचाल उर्फ पीके को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

घटना के बाद की पुलिस कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि नाबालिग लड़कियों की तस्करी के मामले में व्यापक जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस घिनौने कृत्य में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!