मक्का में गर्मी का कहर: हज यात्रियों की मौत का आंकड़ा 600 पार, 90 भारतीय भी शामिल

मक्का, सऊदी अरब: भीषण गर्मी के कारण मक्का में हज यात्रियों की मौत का आंकड़ा 600 पार कर गया है, जिनमें 90 भारतीय भी शामिल हैं। यह जानकारी मंगलवार को सामने आई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में सबसे अधिक संख्या मिस्र के हज यात्रियों की है, जिनकी संख्या 300 से अधिक है। जॉर्डन के 60 हज यात्री भी इस चपेट में आ गए हैं।

मौत की वजह

सऊदी अधिकारियों ने मौत की वजह तीखी गर्मी को बताया है। इस साल मक्का में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

बिना रजिस्ट्रेशन के हज यात्रियों का आना भी एक वजह

माना जा रहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन के भारी संख्या में हज यात्रियों के आने से भी हालात बिगड़े हैं।

भारतीय हज यात्रियों के शवों का क्या होगा?

दिल्ली हज कमेटी की चेयरमैन कौसर जहां ने बताया है कि मक्का में जिन भारतीय हज यात्रियों की मौत हुई है, उन्हें भारत नहीं लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार वहीं होगा।

परिवारों को सूचना

हज यात्री के देहांत के बाद उनके साथ गए परिजन को मक्का में ही डेड सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। हज कमेटी की तरफ से परिजनों को मक्का भेजे जाने का कोई प्रावधान नहीं है।

पहचान कैसे होगी?

हज यात्रियों को सऊदी अरब द्वारा कार्ड और ब्रेसलेट (कड़ा) दिए जाते हैं, जिनमें उनसे जुड़ी जानकारी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!