Wednesday, June 18, 2025
Homeपिलानीसड़क दुर्घटना में 2 घायल, ड्राईवर को झपकी आने से कार पेड़...

सड़क दुर्घटना में 2 घायल, ड्राईवर को झपकी आने से कार पेड़ से टकराई

पिलानी में आज दोपहर बाद एक सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्ति घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राईवर को झपकी आ जाने से कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी के रहने वाले गज्जू सिंह और लाल सिंह खेतड़ी थाना क्षेत्र के नंगली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां हुई मौत पर शोक जताने आए थे। वापस लौटते वक्त चिड़ावा रोड़ पर एस्सार पेट्रोल पम्प के पास उनकी मारुति कार (नं RJ 49 CA 2057) लहराते हुए एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में गज्जू सिंह और लाल सिंह दोनों ही घायल हो गए।

कार के पेड़ से टकराने की वजह से हुए धमाके की आवाज सुन कर आसपास मौजूद लोग और यहां से गुजरने वाले अन्य राहगीर वहां पहुंचे और पिलानी पुलिस को सूचित किया। दुर्घटना की सूचना पर पिलानी थानाधिकारी नारायण सिंह कविया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने दोनों घायलों को बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर जमा हुई भीड़ को हटा कर यातायात भी सुचारू करवाया।

गाड़ी चला रहे गज्जू सिंह भारतीय रेलवे के कर्मचारी हैं। बाद में दुर्घटना में घायल लाल सिंह की हालत गम्भीर होने पर उन्हें रैफर कर दिया गया। परिजन दोनों घायलों को सीकर ले गए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!