Saturday, June 21, 2025
Homeसूरजगढ़थाना सूरजगढ़ और डीएसटी की कार्रवाई: 48 घंटे में रामेश्वर के 5...

थाना सूरजगढ़ और डीएसटी की कार्रवाई: 48 घंटे में रामेश्वर के 5 हत्यारों को किया गिरफ्तार, 1 नाबालिग निरुद्ध

झुन्झुनू: राजर्षि राज, पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशन मे, पुलिस थाना सूरजगढ़ और डीएसटी की एक संयुक्त टीम ने 48 घंटे के अंदर हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचन्द आरपीएस और डीएसपी विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में की गई थी।

टीम का नेतृत्व थाना सूरजगढ़ के थानाधिकारी सुखदेव सिंह ने किया।

घटना 14 मई 2024 को सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के बलौदा गांव में हुई थी। इस घटना में रामेश्वर (27 वर्ष) नामक व्यक्ति की 6 घंटे तक लाठी डंडों से पीट – पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, रामेश्वर 14 मई को दोपहर में सब्जी लेकर घर आ रहा था। उसे रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और 48 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

  1. दिपेन्द्र ऊर्फ चिन्दु पुत्र जितेन्द्र सिंह जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी बलौदा
  2. प्रवीण कुमार ऊर्फ पीके पुत्र सोमवीर जाति मेघवाल उम्र 22 साल निवासी बलौदा
  3. प्रवीण ऊर्फ बाबा पुत्र सुमेर सिंह जाति मेघवाल उम्र 22 साल निवासी उरीका
  4. सुभाष ऊर्फ चिन्दु पुत्र महावीर सिंह जाति मेघवाल निवासी बलौदा
  5. सतीश ऊर्फ सुखा पुत्र रामजीलाल जाति मेघवाल निवासी बलौदा
  6. एक नाबालिग निरुद्ध

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

लोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!