Sunday, June 22, 2025
Homeपिलानीमिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना: पिलानी में हुआ हनुमान...

मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना: पिलानी में हुआ हनुमान चालीसा का पाठशहरवासी बोले- आज देश के लिए होगा गौरव का क्षण

अंतरिक्ष में भारत अपनी श्रेष्ठता साबित करने से सिर्फ कुछ घंटे दूर है। इसरो का मिशन चंद्रयान 3 आज शाम 6 बजे के बाद पूरा होने जा रहा है। मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के साथ ही करोड़ों देशवासियों की उत्सुकता भी इस मिशन से जुड़ी हुई है। चांद पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर इंटरनेशनल लूनर स्टेशन की स्थापना में सबसे
अहम भूमिका में होगा।

भारतीय वैज्ञानिकों के इस महत्वपूर्ण मिशन की सफलता के लिए मंगलवार देर शाम कस्बे के प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर के प्रांगण में श्री गोपीनाथ सेवा संघ के कार्यकर्त्ताओं द्वारा संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

सेवा संघ के सदस्य गोविन्द पाण्डे ने बताया कि दुनिया भर में रहने वाले करोड़ों भारतवासी प्रत्यक्ष रूप से न सही लेकिन परोक्ष रूप से अपने देश के वैज्ञानिकों के साथ हैं और भगवान से मिशन चंद्रयान 3 की सफलता की कामना करते हैं। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ अपने उन्हीं वैज्ञानिकों, उनकी मेहनत और मां भारती को समर्पित किया गया है। अंतरिक्ष में श्रेष्ठता सिद्ध करने के ये क्षण गौरवान्वित करने वाले हैं और गर्व के इन पलों को हम सब और भी यादगार बनाना चाहते हैं।

श्री गोपीनाथ मन्दिर में आयोजित संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में सुरेश सैन, रविंद्र पारीक, श्याम लाल पाण्डे, अशोक कुमार, कुलदीप, विकास कुमार, मनीष कुमार, दीपक सोनी, अशोक सैन मनीष जाखोदिया, बाजार के व्यापारी गण, एवं स्थानीय भक्तगण सहित सेवा संघ के देश के अलग-अलग प्रांतों में रहने वाले पिलानी निवासी अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!