Monday, March 23, 2026
Homeझुन्झुनूजिला ब्रांड अंबेसडर अंकिता क्यामसरिया ने महिला श्रमिकों को सम्मानित किया, बच्चों...

जिला ब्रांड अंबेसडर अंकिता क्यामसरिया ने महिला श्रमिकों को सम्मानित किया, बच्चों को दी शिक्षा की प्रेरणा

झुंझुनू, 1 मई 2024: जिला ब्रांड अंबेसडर अंकिता क्यामसरिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक निकिता क्यामसरिया ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर झुंझुनू की कच्ची बस्ती मोहल्ले में स्थित मां की ममता पाठशाला में गरीब और बेसहारा महिला श्रमिकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ढाका शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता साक्षरता समन्वयक अमित बराला ने की।


इस अवसर पर, अंकिता और निकिता क्यामसरिया ने श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की और महिला श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें फूल माला पहनाई।


जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ढाका ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर प्रकाश डाला और सभी बाल श्रमिक बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व भी समझाया।

कार्यक्रम का संचालन मां की ममता पाठशाला की संचालिका सुमन चौधरी ने किया। इस मौके पर अनुप चौधरी, दिलीप सिंह बुरी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!