ख्वाजा की दरगाह पर जियारत के बहाने 25 किलो गांजा तस्करी: महिला गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाला नेटवर्क!

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में शुक्रवार को जीआरपी ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। अजमेर रेलवे स्टेशन के प्रथम श्रेणी गेट के पास जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आज एक महिला से 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक महिला को रोका। महिला का नाम मेहनाज बेगम है और वह कोलकाता के नारकेल डागा मेन रोड की रहने वाली है। महिला के पास दो बैग थे। तलाशी के दौरान एक बैग से 13 किलोग्राम और दूसरे बैग से 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

जीआरपी और आरपीएफ की गश्ती टीम ने धरा

अजमेर रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए तैनात जीआरपी और आरपीएफ की गश्ती टीम को सियालदह ट्रेन से उतरी एक महिला संदिग्ध लगी। शक होने पर गश्ती दल ने महिला के पास मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी ली। उसके बैग में एक और पॉलिथीन बैग था, जिसमें 25 किलो गांजा मिला।

10 हजार रुपए के लालच में लाई थी गांजा

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह 10 हजार रुपए के लालच में कोलकाता से गांजा लेकर अजमेर आई थी। महिला ने यह भी बताया कि उसे यह गांजा दरगाह क्षेत्र में किसी तस्कर को सप्लाई करना था।

महिला तस्कर को पुलिस रिमांड पर भेजा

जीआरपी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। माननीय न्यायालय ने महिला तस्कर को 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जीआरपी पुलिस ने महिला तस्कर के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।

Leave a comment

error: Content is protected !!