पिलानी, 27 अप्रैल 2024: आंगनबाड़ी केंद्र 5(1), नायक स्कूल, वार्ड नं 06, पिलानी में प्रथम NGO द्वारा एक स्कूल जागरूक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य शाला पूर्व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालना और आंगनवाड़ी केंद्र तथा विद्यालय में कक्षा LKG, UKG और कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए जागरूकता फैलाना था।

मेले का शुभारंभ वार्ड नं 06 के पार्षद, विशाल नायक और रोहित नायक द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

मेले के समापन पर, बच्चों को मिठाई, फल और पाठ्य सामग्री वितरित की गई। प्रथम NGO की ओर से महेंद्र, सुनीता, संजू राठौड़, सरस्वती, आंगनवाड़ी केंद्र 5(1) कार्यकर्ता संतोष नायक, सहायिका मनीषा नायक, आशा सहयोगिनी संतोष सैनी, चंदा देवी, मंजू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अंजना शर्मा, पूजा, प्रेम देवी, महिला परिवेक्षक मुनेश सिंह, अंजलि नायक, शारदा देवी, माया देवी, सीमा देवी, संतोष देवी, बबीता पूजा नायक, जैतून बानो, रुखसार बानो, शबनम बानो, सुशीला, सीमा सैन, विमला देवी, रजिया बानो, अमरीन बानो, इस्लाम बानो आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह स्कूल जागरूक मेला बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए ही एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!