गाजा में इजरायली सेना का नया कारनामा, UN ने की निंदा, 200 लाशें अस्पताल में खुदाई से निकली

गाजा: इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है और इस युद्ध के 200 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस युद्ध में हाल ही में गाजा में एक नया कांड सामने आया है, जिसमें गाजा के एक अस्पताल में खुदाई के दौरान 200 से अधिक लाशें मिली हैं। इस घटना ने अमेरिका को भी चौंका दिया है और उसने इजरायली बटालियन पर प्रतिबंधों की घोषणा की है।

हमास अधिकारियों के अनुसार, खान यूनिस अस्पताल में खुदाई के दौरान 200 से अधिक लाशें मिली हैं, जिनमें कुछ के हाथ बंधे हुए थे और कुछ के तन पर कपड़े भी नहीं थे। हमास ने इजरायल पर अस्पताल को सामूहिक कब्रगाह बनाने का आरोप लगाया है। इस पर संयुक्त राष्ट्र ने भी भड़कते हुए कहा कि शवों में कुछ के हाथ बंधे थे और कुछ के तन पर कपड़े भी नहीं थे।

इजरायली सेना ने हमास के आरोपों को निराधार बताया है और इसे झूठा बताया है। इजरायली सेना के अनुसार, उनके बलों ने नासिर अस्पताल के पास फिलिस्तीनियों द्वारा पहले दफनाए गए शवों की जांच की थी और उन्हें वहीं रख दिया गया था, जहां उन्हें दफनाया गया था।

इस घटना के बाद, संयुक्त राष्ट्र अधिकार कार्यालय ने मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे जांचने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, इजरायली सेना ने हमास के आरोप को “निराधार” बताते हुए इसे खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!