ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोला, ‘एक बार सांप पर भरोसा कर सकते हैं, भगवा पर नहीं’

बिहार: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को बिहार में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का पालन नहीं करने के गंभीर आरोप लगाए।

ममता बनर्जी ने कहा, “आप जहरीले सांप पर भरोसा कर उसको पाल भी सकते हैं, लेकिन बीजेपी पर कभी भरोसा मत करना। बीजेपी देश को बर्बाद कर रही है।” उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं। उन्होंने भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से आग्रह किया कि इस पर गौर करें और सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करें।

आवास योजना में फिर से नाम दर्ज कराने के मामले पर भी ममता बनर्जी ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि वो फिर से नामांकन इसलिए कराना चाहते हैं ताकि वो इसको खत्म कर सकें।

बीजेपी को ‘जुमला’ पार्टी करार देते हुए ममता बनर्जी ने भगवा पार्टी पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर ‘झूठ फैलाने’ के भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएए वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। उन्होंने सख्ती से कहा कि पश्चिम बंगाल में न तो सीएए और न ही एनआरसी को लागू करने की अनुमति दी जाएगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई ‘इंडिया’ गुट नहीं है। उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कांग्रेस और सीपीआई (एम) को बीजेपी के लिए काम कर रही अल्पसंख्यक पार्टी आईएसएफ के बारे में भी चेतावनी दी।

इस पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने ममता बनर्जी के बयान की कड़ी आलोचना की। इल्मी ने कहा कि ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह की घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है, वह उसे दोहराना नहीं चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!