Saturday, June 21, 2025
Homeराजस्थानशिक्षक संघ (सियाराम) के प्रमुख पदाधिकारियों की जयपुर में सम्पन्न हुई बैठक।...

शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रमुख पदाधिकारियों की जयपुर में सम्पन्न हुई बैठक। लिए गए कई निर्णय!

जयपुर : 29 मार्च, राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक मंडल,प्रदेश स्थायी समिति सदस्यों व जिला कोषाध्यक्षों की बैठक संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के सानिध्य व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में संगठन के लाल कोठी जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में आयोजित की गयी।

बैठक में मुख्य महामंत्री नवीन शर्मा, महामंत्री रामदयाल मीणा ने संगठन की आगामी कार्ययोजना रखी तथा स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा संगठन के विधान की समीक्षा की गयी।

सरकार से शिक्षा विभाग के सभी संवर्गो में पदौन्नत्ति करने की मांग

इस दौरान सरकार से शिक्षा विभाग में सभी संवर्गो की नियमित व लंबित डीपीसी करने की मांग प्रमुखता से की गई। पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के बाद तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों के स्थानांतरण करने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठायी गई। बैठक में सभी केडर की बकाया पदौन्नत्ति नहीं करने पर लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

संगठन का प्रदेश महासमिति अधिवेशन अलवर में होगा

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश महासमिति अधिवेशन का आयोजन अलवर में आयोजित होगा, जिसकी रुपरेखा भी तय की गयी।

बैठक में संरक्षक सुरेश चन्द्र शर्मा,श्याम सिंह जघीना,ईश्वर दयाल शर्मा,सावित्री शर्मा,अशोक पाराशर ,राजकुमार मूंड,लक्ष्मी नारायण स्वामी,उम्मेद सिंह डूड़ी, बनवारी लाल सैनी, प्रवीण गौड़, राजेंद्र पारीक,दूली चंद शर्मा,बदन सिंह मीणा, उगमा वैष्णव,विजय शर्मा, गोपाल लाल गुप्ता, चरण सिंह, गजेंद्र सिंह, रामेश्वर प्रसाद सैनी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!