Friday, June 20, 2025
Homeझुन्झुनूलोकसभा चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 1 कर्मचारी निलम्बित, 1 को...

लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 1 कर्मचारी निलम्बित, 1 को कारण बताओ नोटिस दिया गया

लोकसभा आम चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पिलानी व बिसाऊ में 2 कर्मचारीयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें से 1 कर्मचारी को जिला कलेक्टर ने निलम्बित कर दिया है जबकि दूसरे कर्मचारी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों कर्मचारी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा किये जाने वाले व्यय की निगरानी के लिए चुनाव ड्यूटी कर रहे थे ।

चुनाव ड्यूटी से गायब रहे कर्मचारी को किया निलम्बित

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुरा (सूजड़ोला- तहसील पिलानी) में स्थापित की गई स्थाई चैक पोस्ट पर परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी पवन कुमार वर्मा को 20 मार्च से 29 मार्च 2024 तक दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक की पारी में स्थैतिक निगरानी के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था।

22 मार्च को दोपहर 3 बजे सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झुन्झुनू (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट चिड़ावा) व पुलिस उप अधीक्षक चिड़ावा तथा 23 मार्च 2024 को दोपहर 02:50 बजे थानाधिकारी पिलानी द्वारा निरीक्षण के दौरान पवन कुमार वर्मा चुनावी ड्यूटी के कार्यस्थल से अनुपस्थित पाये गये थे, जिसकी सूचना चिड़ावा एसडीएम द्वारा जिला कलेक्टर को प्रेषित की गई थी।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने पवन कुमार वर्मा को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियन्त्रण व अपील) नियम 1958 के नियम 13 के उप नियम (1) के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश दिए हैं। निलम्बन काल के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय कार्यालय सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, झुन्झुनू रहेगा।

ड्यूटी पर सो रहे कर्मचारी को जारी किया नोटिस

इसी प्रकार मंडावा विधानसभा क्षेत्र के बिसाऊ में चूरू रोड़ पर स्थापित स्थाई चैक पोस्ट पर कार्यालय संयुक्त निदेशक, कृषि विस्तार में कृषि अनुसंधान अधिकारी (रसायन) मुकेश कुमार को स्थैतिक निगरानी दल प्रभारी के रूप में लगाया गया था। आदेशों के तहत मुकेश कुमार की ड्यूटी 20 मार्च से 29 मार्च तक रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक निर्धारित की गई थी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया द्वारा 22 व 23 की मध्य रात्रि 12:40 बजे किये गए निरीक्षण के दौरान कार्य समय के दौरान मुकेश कुमार को सोते हुए पाया गया। इस पर राजकार्य के प्रति उदासीनता, घोर लापरवाही, कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशीलता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही का प्रदर्शन मानते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया ने मुकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण 3 दिन में व्यक्तिशः उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!