Monday, March 16, 2026
Homeझुन्झुनूडॉ छोटेलाल ही रहेंगे सीएमएचओ, निदेशक जन स्वास्थ्य ने जारी किए आदेश

डॉ छोटेलाल ही रहेंगे सीएमएचओ, निदेशक जन स्वास्थ्य ने जारी किए आदेश

झुंझुनूं 22 मार्च। जिले के स्वास्थ्य विभाग में सीएमएचओ पद के लिए गत एक सप्ताह से चली आ रही ऊहापोह की स्थिति शुक्रवार को क्लियर हो गई। डॉ छोटेलाल गुर्जर ही सीएमएचओ के पद पर कार्यभार आहरण वितरण की शक्तियों के साथ संभालेंगे।

शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशालय जयपुर के निदेशक जन स्वास्थ्य ने आदेश जारी कर 22 फरवरी और 15 मार्च को जारी आदेशों के तहत किए गए कार्यालय अध्यक्षों को ही आगमी आदेशों तक पदस्थापित रहते हुए कार्य करेगें। उक्त आदेश सीएमएचओ उदयपुर, जेसलमेर और झुंझुनूं को दिए गए हैं जहां पर कोर्ट स्टे चल रहा था।

ज्ञात रहे कि डॉ राजकुमार डांगी भी न्यायालय के आदेश पर कुछ समय से जिला अस्पताल मे सीएमएचओ के पद पर कार्यरत थे। एक ही पद के लिए दो पदस्थ सीएमएचओ के कारण ये पद पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बन गया था।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!