उत्तरी चीन में बस हादसे में 14 की मौत, 37 घायल, इसके अलावा एक ओर घटना भी जानिए पूरी न्यूज़..

बीजिंग: उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में मंगलवार को एक यात्री बस सुरंग की दीवार से टकरा गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। यह हादसा दोपहर 2:37 बजे हुबेई एक्सप्रेसवे पर हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अलग घटना में 3 की मौत

इसके अलावा, पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में स्थित ताइझोउ में मंगलवार को एक कार व्यावसायिक स्कूल में भीड़ में घुस गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह घटना सुबह लगभग 11:20 बजे ताईझोउ वोकेशनल एंड टेक्निकल कॉलेज में हुई। घायलों की हालत स्थिर है।

चीन में लगातार हो रहे हैं हादसे

यह चीन के एक स्कूल में हुई ताजा घातक कार दुर्घटना है। इससे पहले 1 मार्च को पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के देझाओ के एक आवासीय क्षेत्र में एक कार लोगों के एक समूह पर चढ़ गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!