चिड़ावा: भाजपा के नगर मण्डल और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आयोगों के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी का इजहार किया। नगर कार्यलय में रेलवे स्टेशन पर पटाखे छोड़े गए और मिठाई खिलाई गई।
भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल लाल वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बी एल वर्मा, और ओबीसी मोर्चा चिड़ावा मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल जांगिड़ के नेतृत्व मे मिठाई खिला कर व पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई गई।
बोर्ड अध्यक्षों का चयन:
देवनारायण बोर्ड: ओमप्रकाश भड़ाना
माटीकला बोर्ड: प्रहलाद टांक
किसान आयोग: सी आर चौधरी
सैनिक कल्याण सलाहकार समिति: प्रेमसिंह बाजोर
अनुसूचित जाति बोर्ड: राजेन्द्र नायक
जीव जंतु कल्याण बोर्ड: जसवंत सिंह
विश्वकर्मा कौशल बोर्ड: रामगोपाल सुथर

ये रहे मौजूद:
पार्षद मदन डारा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रकाश हिन्दू, पार्षद गंगाधर सैनी, सुशील डबल, मोहन लाल वर्मा, रघुवीर प्रसाद जांगिड़, राकेश सेन, राकेश जांगिड़, मनीष वर्मा, कैलाश जोशी, नन्दलाल शर्मा, नवीन सैनी, आर्यन वर्मा, नोमित वर्मा, राहुल वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर खुशी जाहिर की तथा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।