मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की तबियत खराब होने की खबर वायरल हो रही है। सूत्रों के अनुसार उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन को एंजियोप्लास्टी के लिए भर्ती किया गया है।
आज सुबह, बिग बी को कड़ी सुरक्षा के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया।
अमिताभ बच्चन की तबियत की वर्तमान स्थिति के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।