प्रदेश की राजधानी जयपुर के सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक डॉ. गोपाल शर्मा 9 और 10 मार्च को अपने गृह जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान झुंझुनू, चिड़ावा और सूरजगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में उनका अभिनन्दन किया जायेगा।

आपको बता दें कि महानगर टाइम्स समाचार पत्र के सम्पादक पत्रकार डॉ. गोपाल शर्मा मूल रूप से झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कस्बे के निवासी हैं और विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार अपने गृह जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे झुंझुनू के राणीसती दादी मन्दिर और चिड़ावा के पंडित गणेश नारायण “बावलिया बाबा” के मन्दिर व अन्य धर्म स्थलों पर भी जायेंगे।

9-10 मार्च को होगा अभिनन्दन

झुंझुनू शहर में 9 मार्च (शनिवार) को शाम को विधायक डॉ. गोपाल शर्मा का अभिनन्दन उनके समर्थकों, विभिन्न संगठनों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। जबकि सूरजगढ़ में 10 मार्च (रविवार) को सुबह और चिड़ावा में शाम को डॉ. शर्मा का स्वागत व अभिनन्दन किया जायेगा। सभी कार्यक्रमों को लेकर डॉ. गोपाल शर्मा के समर्थकों में अपार उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!