पाली में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, 2500 लीटर घी जब्त

राजस्थान पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम ने पाली जिले के रानी थाना इलाके में संचालित एक नकली देशी घी के कारखाने में गुरुवार रात स्थानीय पुलिस व रसद विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा। मौके से 2500 लीटर नकली देशी घी बरामद किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एम एन ने बताया कि पाली जिले में नकली घी बनाये जाने का कारखाना संचालित होने की आसूचना पर आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन में इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, हेड कांस्टेबल, महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़, कांस्टेबल नरेश कुमार व चालक सुरेश कुमार को रवाना किया गया।

2500 लीटर नकली की बरामद हुआ

टीम ने प्राप्त सूचना को विकसित कर पुष्टि की। इसके बाद गुरुवार को डीएफओ पाली व थाना रानी पुलिस टीम को साथ लेकर स्टेशन रोड स्थित पार्श्व फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में छापा मारा गया। फैक्ट्री से करीब 2500 लीटर नकली की बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में घी नकली होने की आशंका पर रसद विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिये गये। फैक्ट्री में मिले सामान को जप्त कर नष्टीकरण योग्य बदबूदार घी को नष्ट किया गया।

एडीजी श्री एमएन ने बताया कि इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल, महेश कुमार, रविंद्र सिंह, राकेश जाखड़, कांस्टेबल नरेश कुमार व चालक सुरेश कुमार की विशेष भूमिका रही, वहीं टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर द्वारा किया गया। एसएचओ थाना रानी मय टीम एवं रसद विभाग की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!