Sunday, June 15, 2025
Homeदेशअहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को राष्ट्रीय जाट महासंघ (महिला मोर्चा) ने...

अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को राष्ट्रीय जाट महासंघ (महिला मोर्चा) ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा

झुंझुनूं, 13 जून 2025: बसंत विहार क्षेत्र में राष्ट्रीय जाट महासंघ (महिला मोर्चा) की ओर से अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक संतोष चौधरी के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की ब्लॉक उपाध्यक्ष सरबती कस्वा, सलाहकार सुमन कटेवा रायल, सचिव विमला नूनिया, सुलेखा देवी, कमला देवी, संतोष डूडी, सपना महला, कृष्णा देवी, विद्या देवी और निर्मला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

महासंघ की महिलाओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक होती हैं और पूरे देश को हिला देती हैं। उन्होंने सरकार से हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने और पीड़ित परिवारों को यथोचित सहायता देने की मांग भी की।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर मृतकों की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए और आपदा के इस क्षण में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!