Wednesday, June 18, 2025
Homeपिलानीमहात्मा ज्योतिबा फुले की 197वीं जयंती मनाई, फुले दम्पति को भारत रत्न...

महात्मा ज्योतिबा फुले की 197वीं जयंती मनाई, फुले दम्पति को भारत रत्न और महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन की मांग की गई

पिलानी में महात्मा ज्योतिबा फुले की 197वीं जयश्री पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से महान समाज सुधारक फूले दम्पति को भारत रत्न देने की मांग की। कार्यक्रम में पिलानी में फुले दम्पति की प्रतिमा लगाने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया, साथ ही इस कार्य के लिए कस्बे में भूमि की आवश्यकता बताते हुए इस हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय भी लिया गया। वक्ताओं ने राज्य सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड के गठन की मांग भी की।

महात्मा ज्योतिबा फुले की 197 जयंती पिलानी में राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड द्वारा रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी थे तथा अध्यक्षता हरिनाथ आश्रम झेरली के दशहरा नाथ महाराज ने की।

महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण, साफा, शॉल, प्रतीक चिन्ह से पुरुषोत्तम सैनी (मकराना मार्बल) व कार्यक्रम के संयोजक मोतीलाल सैनी (तिरुपति टेक्सटाइल), लीलाधर मास्टर जी, दिनेश सैनी, तहसील अध्यक्ष प्रकाश सैनी व गोविंद सैनी के द्वारा किया गया। अध्यक्षता कर रहे दशहरा नाथ महाराज का स्वागत भगवती प्रसाद सैनी द्वारा माल्यार्पण व शॉल प्रदान कर किया गया।

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने 21 किलो फूलों की माला से भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पंकज भोमिया व मुकेश शर्मा ने जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि बनवारी लाल सैनी ने उपस्थित जन समुदाय से महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। सैनी ने वर्तमान युवा पीढ़ी से महात्मा फुले के आदर्शों को अपनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सैनी ने पिलानी में महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा स्थापित करवाने के पुनीत कार्य के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

स्वागत भाषण राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता दिनेश सैनी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध मूर्तिकार मातुराम वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, जगदीश जी शर्मा, ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रकाश सैनी, संयोजक लीलाधर विश्नोलिया, रामजस सैनी, राजेंद्र सैनी पूर्व अध्यक्ष, सुरेश सैनी, भगवती पार्षद, सुभाष पार्षद, अशोक पार्षद, विष्णु पार्षद, पंकज भोमिया, रामस्वरूप कुमावत, मुकेश शर्मा, राजेंद्र पार्षद, प्रमोद सूरजगढ़, किशोर सैनी, फूलचंद सैनी, आदित्य सैनी, राकेश सैनी, गोविंद सैनी, राजू फोरमैन, सतवीर जांगिड़, राजेंद्र सैनी कोऑपरेटिव सोसाइटी, सुनील सैनी, राकेश सैनी, मीनू पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर मोतीलाल सैनी (तिरुपति टेक्सटाइल) द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!