Saturday, April 19, 2025
Homeविदेशडेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में नाव हादसा: आग लगने के बाद कांगो...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में नाव हादसा: आग लगने के बाद कांगो नदी में पलटी नाव, 148 की मौत, सैकड़ों लापता

कांगो, मध्य अफ्रीका: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक भीषण नौका दुर्घटना में अब तक कम से कम 148 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक लकड़ी से बनी मोटर नाव “एचबी कोंगोलो” में आग लग गई और वह कांगो नदी में पलट गई।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह घटना मंगलवार को मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र की ओर जाते समय घटी। नाव में करीब 500 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। नाव जब मबंडाका शहर के पास पहुंची, तभी उसमें अचानक आग लग गई।

Advertisement's

खाना पकाने के दौरान लगी आग बनी हादसे की वजह

कांगो नदी के आयुक्त कॉम्पीटेंट लोयोको ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हादसे की शुरुआत उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना पका रही थी। खाना बनाते समय किसी कारणवश आग भड़क गई, जो तेजी से पूरे जहाज में फैल गई।

घबराए यात्रियों में भगदड़ मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। चूंकि अधिकांश यात्री तैरना नहीं जानते थे, इसलिए कई महिलाओं और बच्चों की डूबने से मौत हो गई

अस्थायी आश्रय और राहत कार्य

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 100 बचे हुए यात्रियों को स्थानीय टाउन हॉल में बनाए गए एक अस्थायी राहत केंद्र में पहुंचाया गया है, जहां उन्हें भोजन, कपड़े और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। जबकि जिन लोगों को जलन के गंभीर घाव आए हैं, उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Advertisement's
Advertisement’s

कांगो में आम हैं नौका हादसे

कांगो में नौका दुर्घटनाएं अत्यंत आम हैं। यहां पुराने लकड़ी के जहाजों का उपयोग ग्रामीण इलाकों में परिवहन के मुख्य साधन के रूप में किया जाता है। अक्सर इन जहाजों में क्षमता से अधिक यात्रियों और माल को भर दिया जाता है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!