भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर जीतने की रणनीति बनाते हुए तथा शहर के साथ ही गांवों तक अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए आज से ‘गांव चलो’ अभियान शुरू किया है। गांव चलो अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांवों में जाकर हर बूथ पर केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे तथा लाभार्थियों से भी वार्ता करेंगे।
पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लिए आज अभियान के सन्दर्भ में कार्यकर्ताओं की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कस्बे के डालमिया रिसर्च सेंटर में आयोजित वर्कशॉप में अभियान के जिला सह संयोजक राकेश शर्मा तथा विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजेश दहिया ने कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजेश दहिया ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक भेजना चाहती है। अभियान में 9 से 11 फरवरी तक केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता चयनित गांव में 24 घंटे बिताएंगे तथा पूरे प्रदेश के गांवों और नगरीय बूथों पर भाजपा की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।
कार्यशाला में ये हुए शामिल
कार्यशाला में मुरली मनोहर शर्मा, बाबूलाल वर्मा, राजेश राठौड़, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह राठौड़, रामकिशन, ताराचन्द रायला, सुरेन्द्र कुमार लाम्बा, छाजूराम लाम्बा, मदनपाल लाम्बा, प्यारेलाल लाम्बा, नरेन्द्र सिंह, विक्रम रोहिला, सिकन्दर देवना, राजकुमार नायक, पवन जखोड़िया, सिद्धार्थ शर्मा, देवेन्द्र सिंह शेखावत, दिलीप स्वामी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, अभियान के संयोजक व सहसंयोजक, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, प्रधान, चेयरमैन, पार्षद, सरपंच, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी आदि शामिल हुए।
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:-