ध्यान दें: किसी के झांसे में न आएं!
- राशन कार्ड में आधार सीडिंग जिला मुख्यालय में DSO कार्यालय में होती है।
- राशन कार्ड KYC राशन डीलर के माध्यम से होती है, जहाँ से आपको राशन मिलता है।
- राशन कार्ड संख्या और जन आधार कार्ड को लिंक किया जाना चाहिए।
NFSA लाभार्थियों के लिए POS मशीन पर E-KYC से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य:
- सभी खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों (जिन्हें राशन मिलता है) के परिवार के प्रत्येक सदस्य की KYC करवाना अनिवार्य है। KYC के लिए सदस्य का उपस्थित होना आवश्यक है।
- प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग अंगूठा लगाकर सत्यापन होगा।
- यदि कोई सदस्य मौजूद नहीं है, तो जितने सदस्य मौजूद हैं, उनकी KYC (E-KYC) पूरी की जाएगी। अनुपस्थित सदस्य राजस्थान के किसी भी राशन डीलर के पास जाकर अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर की जानकारी देकर KYC (E-KYC) करवा सकते हैं।
- सत्यापन केवल आधार के माध्यम से होगा। यहां किसी भी प्रकार की OTP सुविधा उपलब्ध नहीं है।
- जिन सदस्यों के बाल आधार कार्ड बने हुए हैं, उन्हें Ekyc करवाने से पहले अपना आधार अपडेट करवाना होगा।
यह जानकारी जिला खाद्य सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी की गई है।
कृपया अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम राशन डीलर या DSO कार्यालय से संपर्क करें।