Tuesday, August 5, 2025
Homeराजस्थानकरणपुर सीट पर कांग्रेस की जीत पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट की...

करणपुर सीट पर कांग्रेस की जीत पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट की प्रतिक्रिया

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के एक महीने बाद करणपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह ने भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को  6 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया। इस हार की वजह से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपने कैबिनेट में बदलाव करना पड़ सकता है। सुरेंद्रपाल सिंह को भाजपा सरकार ने वोटिंग से पहले ही मंत्री बना दिया था, लेकिन अब उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है।

करणपुर में मिली जीत से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रुपिंदर सिंह की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि सरकार जाने के बाद भी कांग्रेस की ताकत कम नहीं हुई है। गहलोत ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘…जनता समझ गई है कि सरकार बनने के बाद भी हमारी ताकत कम नहीं हुई, इसका फायदा हमें लोकसभा चुनाव में मिलेगा। राजस्थान में सरकार इनकी बनी लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में इन्हें (BJP) देरी हुई, यह कोई सरकार चलाने के तौर तरीके हैं? जनता पर पहले ही इनका प्रभाव खराब पड़ा है ऐसे में इसका फायदा हमें होगा।’

जनता ने सबक सिखाया: गहलोत

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुन्नर को बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा के अभिमान की हार है। उन्होंने कहा कि जनता ने सबक सिखा दिया है। गहलोत ने कहा, ‘ श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।’

क्या बोले सचिन पायलट

रुपिंदर सिंह के लिए करणपुर में प्रचार करने वाले सचिन पायलट ने भी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की और जनता का आभार जताया। पायलट ने एक्स पर कहा, ‘श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में श्री रुपिंदर सिंह कुन्नर जी के विजयी होने पर उन्हें शुभकामनाएं। स्व. श्री गुरमीत सिंह कुन्नर जी द्वारा किए गए जनहित, जनकल्याण एवं क्षेत्र के विकास के कार्यों को अपने हृदय में रखकर जनता ने मतदान किया था। मुझे खुशी है कि श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा पर विश्वास जता कर प्रगति, खुशहाली और अपने सुरक्षित भविष्य को चुना है। इस जनादेश रूपी आशीर्वाद के लिए श्रीकरणपुर की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’

Live Hindustan

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!