Monday, June 16, 2025
Homeचिड़ावाएम. डी. सी. एल. कोचिंग, चिड़ावा के विद्यार्थियों ने NEET 2025 में...

एम. डी. सी. एल. कोचिंग, चिड़ावा के विद्यार्थियों ने NEET 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, निकाला गया विजयी जुलूस

चिड़ावा, 16 जून 2025: झुंझुनूं रोड स्थित एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से संचालित एम. डी. करियर लाइन कोचिंग संस्थान ने NEET 2025 में शानदार प्रदर्शन कर 13 विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयनित करवा कर शिक्षा जगत में नई उपलब्धि दर्ज की है। इस सफलता को चिह्नित करते हुए संस्थान की ओर से एक भव्य विजयी जुलूस भी निकाला गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस उपलब्धि में हेमंत राव ने ऑल इंडिया रैंक 6402 प्राप्त कर जिले में संस्थान को अग्रणी स्थान दिलाया। उनके साथ मनीष कुमार ने 7385, मिहिर स्वामी ने 8428, चंचल ने 9598, आदेश शर्मा ने 15800, ललित कुमार ने 23362, धर्मवीर ने अनुसूचित जाति श्रेणी में 3410, साक्षी ने 5230, राजबाला ने 12734 और शिया ने अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 15903 रैंक प्राप्त की। इनके अलावा अन्य विद्यार्थियों का भी चयन हुआ। विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि हेमंत, धर्मवीर और साक्षी ने 12वीं कक्षा के साथ ही नीट उत्तीर्ण कर डबल सफलता हासिल की।

सफलता के इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी और संस्थान प्रबंधक समित डांगी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। समारोह में चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को पारंपरिक साफा बांधकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। चेयरमैन सुनील डांगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि कोचिंग की सशक्त शिक्षण प्रणाली, अनुशासन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

सम्मान समारोह के बाद जुलूस एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन परिसर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया और संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि एम. डी. सी. एल. अब नीट व आईआईटी की तैयारी के लिए क्षेत्र की प्रमुख संस्था बन चुकी है।

Advertisement's
Advertisement’s

इस आयोजन में संस्था से जुड़े जयवीर सिंह, अजीज खान, नवाब शेख, सुनील पायल, प्रदीप शर्मा, अमित बलवदा, अंकित गोयल, अंकित शर्मा, ज्योति बलवदा, जगदेव सिंह पूनिया सहित समस्त शिक्षण एवं प्रबंधन स्टाफ उपस्थित रहे। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान द्वारा मिले मार्गदर्शन को दिया।

एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन वर्तमान में कक्षा 6 से 10 तक प्री-फाउंडेशन और कक्षा 11, 12 व टारगेट बैच की नियमित तैयारी के साथ आईआईटी-जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की दिशा में विद्यार्थियों को सशक्त मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है। यही कारण है कि अब यह संस्थान न केवल झुंझुनूं, बल्कि पूरे राजस्थान के विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!