Sunday, June 1, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद किया, पिटाई के बाद बेहोश...

चिड़ावा पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद किया, पिटाई के बाद बेहोश होने पर चित्तोसा गांव के एक खेत मे पटक गए थे अपहरणकर्ता

चिड़ावा, 29 मई 2025: गुरुवार सुबह सूरजगढ़ रोड पर स्थित हुक्का की दुकान से अपहरण किए गए युवक देव यादव को चिड़ावा पुलिस ने चित्तौसा गांव के एक खेत से बरामद कर लिया है। युवक को तत्काल चिड़ावा उप जिला अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

घायल देव यादव ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि चिमा का बास निवासी सेठी उर्फ अनिल और उसका चाचा, तीन-चार अन्य लोगों के साथ सुबह दुकान पर आए और उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए।

देव के अनुसार, गाड़ी में उसे जमकर पीटा गया। वे उसे पहले गोठ गांव ले गए, जहाँ भी उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वे उसे चित्तौसा गांव ले गए, जहाँ एक खेत में उसे उल्टा लिटाकर डंडों से मारा गया। देव ने बताया कि पिटाई के कारण वह बेहोश हो गया था, जिसके बाद अपहरणकर्ता उसे उसी खेत में छोड़कर चले गए। देव ने यह भी बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसका वीडियो भी बनाया था और वे चाहते थे कि वह उनकी मनचाही बात बोले। बात न मानने पर उसकी और पिटाई की गई।

Advertisement's
Advertisement’s

फिलहाल घायल देव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!