📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति नहीं मिलने पर परमहंस दिव्यांग सेवा समिति ने विधायक राजेंद्र भांभू को सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा, 16 अप्रैल 2025: परमहंस दिव्यांग सेवा समिति चिड़ावा, जिला झुंझुनू की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांभू को ज्ञापन सौंपा गया।

समिति अध्यक्ष होशियार सिंह भोमपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देने का प्रावधान है। समिति द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं, लेकिन दो वर्ष पूर्व आवेदन करने के बावजूद अभी तक उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी है।

Advertisement's
Advertisement’s

खिलाड़ियों की मेहनत पर पानी फिरा, मनोबल टूटा

भोमपुरा ने बताया कि खिलाड़ी लंबे समय से सचिवालय और स्टेडियम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास डगमगाया है, बल्कि आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है।

विधायक ने दिया विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन

विधायक राजेंद्र भांभू ने समिति की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस मामले को विधानसभा में प्रभावी रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Advertisement's
Advertisement’s

ज्ञापन देने वाले खिलाड़ियों में ये नाम शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में विकास कुमार गुर्जर, अरुण कुमार रेपसवाल, माया भांभू, निर्मला, भूपेंद्र सिंह, सुमन, कड़वासरा, रहमते खातून, पंकज सैनी, मीना, हर्ष मीना, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार राव, रामधारी, कमला देवी, सरोज, प्रियांशु सैनी, जीतेंद्र धनखड़, विमल योगी, विकास कुमार, अशोक बसेड़ा और पिकी शर्मा शामिल रहे।

Leave a comment

error: Content is protected !!