Month: December 2025
-

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
1– भागवत बोले- सस्ती शिक्षा और इलाज हर व्यक्ति की जरूरत, इनकी पहुंच आसान होनी चाहिए; कैंसर का असर मरीज के साथ परिवार पर भी 2– पीयूष गोयल बोले- भारत कभी अपना डेयरी सेक्टर नहीं खोलेगा, अमेरिका के साथ ट्रेड डील एडवांस स्टेज में; डेयरी-एग्री सेक्टर में भारत की सख्ती बरकरार 3– सोनिया बोलीं- मोदी…
-

शताब्दी गौरव: सूरजगढ़ के पालीराम बृजलाल स्कूल में सेठ फतेहचंद की मूर्ति अनावरण, भावुक क्षणों ने जीता दिल!
सूरजगढ़: क्षेत्र के ऐतिहासिक श्री पालीराम बृजलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शताब्दी वर्ष पर सेठ फतेहचंद पालीराम की प्रतिमा का अनावरण एक भावुक क्षण साबित हुआ। यह कार्यक्रम न केवल शेखावाटी के शिक्षा इतिहास को जीवंत करता है, बल्कि स्थानीय भामाशाहों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाता है। मुख्य अतिथियों राजेंद्र दास महाराज और…
-

चिड़ावा नगर पालिका में प्रशासनिक फेरबदल: रोहित कुमार मील का निदेशालय, जयपुर स्थानांतरण, अब पिलानी ईओ संभालेंगे चिड़ावा का चार्ज
चिड़ावा: राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग, जयपुर ने नगर पालिका चिड़ावा के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, रोहित कुमार मील, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चिड़ावा को तत्काल प्रभाव से अपने पद पर कार्यभार संभालने और निदेशालय में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही…
-

भूत-प्रेत का भय दिखाकर 10 लाख रुपये ठगने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
झुंझुनू: जिले के मेहाडा पुलिस ने भूत-प्रेत के साए का भय दिखाकर अनुष्ठान के बहाने करीब दस लाख रुपये ठगने वाले आरोपी शिवकांत शर्मा को पिपराही, अशोकनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में इस बड़ी कार्रवाई में देवेन्द्र सिंह राजावत और जुल्फीकार अली के मार्गदर्शन में थानाधिकारी राममनोहर की टीम…
-

वन विभाग टीम पर जानलेवा हमला: गाड़ियों से हमला कर हरी लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी छीनी, 5000 रुपये का इनामी हिरालाल गिरफ्तार
गुढागौड़जी: पुलिस की टीम ने गंभीर अपराध को अंजाम देने वाले 5000 रुपये के इनामी बदमाश हिरालाल को गिरफ्तार किया है। हिरालाल पर आरोप है कि उसने ग्राम टीटनवाड़ में वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करते हुए हरी लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी छीनकर ले जाने का प्रयास किया। इससे पहले सुदेश कुमार,…
-

अवैध देशी कट्टे से गर्दन पर फायर, बाल-बाल बची जान: पुरानी रंजिश में की गई जानलेवा वारदात, मुख्य आरोपी मनोज और हथियार सप्लायर सुमित गिरफ्तार
सिंघाना: थाना क्षेत्र में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गांव डूमोली कलां में हुई इस वारदात में मुख्य आरोपी मनोज दौराता और उसे अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला सुमित गुर्जर पुलिस गिरफ्त में आ चुका है। इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा…
-

राजस्थान से गुजरात तक फैली हत्या की साजिश का पर्दाफाश, पिलानी पुलिस ने अहमदाबाद से मुख्य साजिशकर्ता हर्ष पटेल को दबोचा
पिलानी: थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए गुजरात में महिला डॉक्टर की हत्या की 15 लाख रुपये की सुपारी से जुड़े मुख्य आरोपी हर्ष पटेल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल आपराधिक षड्यंत्र में कुल नौ आरोपी शामिल थे, जिनमें से आठ को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी…
-

छह दिन, सैकड़ों खिलाड़ी और यादगार मुकाबले—पिलानी में राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का समापन
पिलानी: कस्बे ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई, जब ज्ञान बिहार स्थित विजय शिक्षण संस्थान के खेल मैदान में आयोजित 49वीं जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 का राष्ट्रगान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। छह दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आई…
-

ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा को मिली नई ताकत: खुड़िया में सुरक्षा सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम, यातायात नियम और साइबर अपराध पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
पिलानी: क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड़िया में महिला सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जहां जिला पुलिस झुंझुनूं के तत्वावधान में सुरक्षा सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव और महिला अधिकारों की व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा…
-

चनाना में ऐतिहासिक फैसला: वैद्य गिरधारीलाल जोशी के नाम पर मार्ग, विधायक राजेंद्र भांबू ने किया लोकार्पण
चिड़ावा: पंचायत समिति चिड़ावा क्षेत्र की चनाना ग्राम पंचायत में सोमवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब प्रभु केडिया की दुकान से लेकर राजकीय भगवान दास चिकित्सालय तक के मार्ग का नामकरण क्षेत्र के प्रख्यात वैद्य गिरधारीलाल जोशी के नाम पर किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू और…
