Month: December 2025
-

पिलानी के बाद अब चिड़ावा नगरपालिका की जिम्मेदारी भी सुनील सैनी को, संभाला अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार
चिड़ावा: नगर पालिका चिड़ावा में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पिलानी विद्या विहार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील सैनी ने चिड़ावा नगर पालिका का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। स्वायत्त शासन विभाग के आदेश के बाद मंगलवार शाम औपचारिक रूप से चार्ज ग्रहण करने पर नगर पालिका…
-

सिंघाना नगर पालिका में शहरी समस्या समाधान शिविर: दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, चेहरों पर खिलीं मुस्कान
सिंघाना: राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका सिंघाना में 23 दिसंबर 2025 को आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर ने दिव्यांगजन के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगाई। शिविर के दौरान दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। सरकार की इस पहल से न…
-

सूरजगढ़ की बेटी प्रियंका जाखड़ का CID में चयन, गांव में जश्न का माहौल, उपलब्धि पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह
सूरजगढ़: क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है जब निकटवर्ती ग्राम कुम्हारों का बास निवासी प्रियंका जाखड़ का चयन सीआईडी (क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट) में हुआ है। राजस्थान पुलिस की प्रतिष्ठित सेवा में चयन की खबर सामने आते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रियंका जाखड़ की इस उपलब्धि…
-

CS सुनील शर्मा के ICSI अजमेर चैप्टर का चेयरमैन बनने पर चिड़ावा में सम्मान
चिड़ावा: शहर में उस समय हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब द इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद के अंतर्गत अजमेर चैप्टर के चेयरमैन पद पर सीएस सुनील शर्मा के निर्वाचित होने पर स्थानीय स्तर पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन…
-

चिड़ावा में नंदी के आतंक से राहत, समय पर कार्रवाई से टली अनहोनी
चिड़ावा: शहर के स्टेशन रोड स्थित अरडावता फाटक क्षेत्र में लंबे समय से एक आक्रामक नंदी के कारण भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। नंदी द्वारा राहगीरों पर हमले की घटनाओं से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग खासे डरे हुए थे। स्थिति को गंभीर मानते हुए समय रहते सूचना दी गई, जिसके बाद गौरक्षकों…
-

8 दिन बाद चिड़ावा में संपन्न हुई बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा, महाआरती व जयकारों के बीच परमहंस पीठ पर हुआ समापन
चिड़ावा: शहर में आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपरा का सजीव दृश्य उस समय देखने को मिला, जब परमहंस पं. गणेशनारायण बावलिया बाबा के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा का विधिवत समापन हुआ। आठ दिनों तक झुंझुनूं जिले के शहरों और ग्रामीण अंचलों में भ्रमण…
-

100 वर्षों की अखंड दिव्य ज्योति से आलोकित हुआ मंड्रेला, शांति कुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
मंड्रेला: कस्बा मंगलवार को आध्यात्मिक चेतना, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का साक्षी बना, जब शांति कुंज हरिद्वार से पधारी पावन ज्योति कलश यात्रा मंड्रेला पहुँची। नगर के प्रमुख मार्गों और चौकों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और गायत्री मंत्र के उद्घोष के साथ इस दिव्य यात्रा का भव्य स्वागत किया। 100 वर्षों से अखंड…
-

झुंझुनूं में ऑनर किडनैपिंग की कोशिश से दहशत: लव मैरिज से नाराज भाई-जीजा ने आधी रात घर पर बोला धावा, बहू को घसीटा; CCTV में कैद हुई वारदात
पिलानी: झुंझुनू के देवरोड़ गांव में सोमवार आधी रात को फिल्मी स्टाइल में ऑनर किडनैपिंग की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लव मैरिज से नाराज युवती के भाई और जीजा ने करीब एक दर्जन बदमाशों के साथ मिलकर प्रेमी के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के गेट तोड़ दिए और…
-

चिड़ावा के वरिष्ठ मिट्टी शिल्प कलाकार सूंडा राम प्रजापत का निधन, 80 वर्ष की उम्र में थमी कला की सजीव परंपरा
चिड़ावा: क्षेत्र की पारंपरिक कला को दशकों तक जीवंत बनाए रखने वाले वरिष्ठ मिट्टी शिल्प कलाकार सूंडा राम प्रजापत का सोमवार शाम निधन हो गया। हृदय गति रुकने से 80 वर्ष की आयु में उनका देहांत हुआ। उनके निधन की खबर फैलते ही चिड़ावा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मिट्टी…
-

सूरजगढ़ में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
सूरजगढ़: भारतीय सेवा समाज, डालमिया सेवा ट्रस्ट, श्री पालीराम बृजलाल स्कूल, सूरजगढ़ तथा शारदा फाउंडेशन मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सोमवार को पालीराम बृजलाल स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन मानव सेवा को समर्पित भाव के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य लाभ…
