Thursday, February 20, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़ पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी...

सूरजगढ़ पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया

सूरजगढ़, 17 फरवरी: सूरजगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साल से फरार हत्या के आरोपी सोमबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।

साल 2022 में कासनी गांव में रामप्रसाद मेघवाल की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोमबीर मुख्य आरोपी था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने सोमबीर को पकड़ने के लिए कई दबिशें दीं और उसे टॉप टेन अपराधियों की सूची में भी शामिल किया था।

सूरजगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने लगातार प्रयास कर आखिरकार सोमबीर को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इस ऑपरेशन में थानाधिकारी हेमराज मीणा के अलावा महेश सोमरा, प्रवीण कुमार और राजकुमार भी शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!