सूरजगढ़: सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेरला की बेटी सुदेश खरड़िया का चयन खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हुआ है। सुदेश खरड़िया के गुरु योगाचार्य प्रीतम सिंह खुगांई और पतंजलि राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया 24 अगस्त 2024 को जोधपुर में होने वाली खेलो इंडिया के अंतर्गत ट्रेडीशनल आर्टिस्टिक सोलो प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
आकाश योग केंद्र बलौदा से जुड़ी योगा खिलाड़ी खुशी वर्मा चिड़ावा और सूरजगढ़ की तन्नू का भी आर्टिस्टिक पेयर के लिए चयन हुआ है। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चयनित हुई सभी छात्राएं आकाश योग केंद्र बलौदा के संचालक योगाचार्य प्रीतम सिंह की शिष्या हैं। गोल्डन परी के नाम से विख्यात सुदेश खरड़िया कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
सुदेश खरड़िया व अन्य योगा खिलाड़ियों का खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चयन होने पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, प्रीतम सिंह खुगांई, सरपंच मंजु तंवर, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, पतंजलि राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, शिक्षाविद् व सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर, समाजसेवी मनोहर लाल जांगिड़, राजपाल सिंह फौगाट, इंद्र सिंह शिल्ला, शिवदान सिंह भालोठिया सहित अन्य ने खुशी का इजहार किया है।