Saturday, February 21, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 21 फरवरी 2026 (शनिवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 21 फरवरी 2026 (शनिवार)

डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर सुनाया फैसला, अमेरिकी राष्ट्रपति को लगा ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ को किया रद्द; बताया गैरकानूनी

‘मैं जो चाहूं कर सकता हूं’, टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाए तेवर, ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया, कहा- जज देश के लिए कलंक हैं; 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द किए थे

1– राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ वाले फैसले को बताया अपमानजनक, कहा- बैकअप प्लान तैयार

2– अमेरिकी राजनीति में टैरिफ को लेकर घमासान और तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद कड़े तेवर दिखाते हुए सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैश्विक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि वह आज ही एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे

3– ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं, पहले से तय समझौते पर बात बढ़ेगी; पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, वे काफी स्मार्ट हैं

4– अमित शाह बोले- कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी, असम से ₹6900 करोड़ की योजना लॉन्च की; कहा- 5 साल में राज्य को बाढ़मुक्त करेंगे

5– कांग्रेस ने घुसपैठियों के लिए खोल दिए थे बॉर्डर, अब एक-एक को भेजेंगे वापस’, असम में गरजे अमित शाह

6– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगरतला में कहा कि हिंदी और स्थानीय भाषाओं में कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने दोनों को एक ही मां की दो बहनें बताया। शाह ने कहा कि हिंदी के विकास से क्षेत्रीय भाषाएं भी मजबूत होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अपनी क्षेत्रीय भाषाओं को अपनाकर आगे बढ़ रहा है

7– त्रिपुरा आने से पहले, दिन में अमित शाह ने असम के सिलचर में एक जनसभा को संबोधित किया। वहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी पचास साल के शासन में हासिल नहीं कर सकी, उसे भाजपा ने सिर्फ दस साल में पूरा कर दिखाया है

8– दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है

9– संयोग नहीं प्रयोग’: एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा बोली- राहुल गांधी के घर पर बनी इसकी योजना

10– बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय कुछ ‘पार्ट-टाइम नेता’ सामने आ जाते हैं, जनता को इनसे बचकर रहना चाहिए।

11– बीजेपी के कार्यकर्ता फुल-टाइम नेता हैं, जो हमेशा जनता के बीच रहते हैं और लगातार काम करते हैं।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें लोगों के साथ इतने मजबूत रिश्ते बनाने चाहिए कि वे उन पार्ट-टाइम नेताओं के बारे में सोचें भी नहीं। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दिसंबर 2027 में और लोकसभा चुनाव 2029 में होने हैं

12– मोदी शासन के दिखावे से भारत की छवि को पहुंच रहा नुकसान’; कांग्रेस ने US-PAK के संबंधों पर कसा तंज

13– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ की है। इसे लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ‘खुद को विश्वगुरु बताने वाले’ प्रधानमंत्री सिर्फ बड़े-बड़े शब्द और नारे देते हैं। उन्होंने इसे ‘मोदी शासन- अधिकतम दिखावा, भारत को नुकसान पहुंचा रहा है’ यानी दिखावा ज्यादा और देश को नुकसान बताया

14– सरहदों के रक्षक अब एआई से लैस: राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय सेना का भविष्य, पवेलियन में नई तकनीक का किया प्रदर्शन

15– सुप्रीम कोर्ट बोला- बंगाल सरकार और EC में भरोसे की कमी, कलकत्ता हाईकोर्ट को निर्देश- SIR प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें

16– एक अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे पर नकद टोल बंद करने की तैयारी, फास्टैग-यूपीआई होंगे अनिवार्य, सरकार ने शुक्रवार को कहा कि NHAI 1 अप्रैल, 2026 से देश भर के नेशनल हाईवे फीस प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है

17– भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड बोर्डिंग स्टेशन बदलने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है। नए प्रस्ताव के अनुसार, यात्री ट्रेन के दूसरे रिजर्वेशन चार्ट बनने तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभी यह सुविधा केवल पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने तक सीमित है।

18– कई बार कंफर्म टिकट बुक होने के बाद यात्रियों की यात्रा योजना बदल जाती है। मौजूदा नियमों के चलते उन्हें बोर्डिंग स्टेशन बदलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए प्रस्ताव के तहत अगर किसी यात्री ने एक स्टेशन से टिकट कराया है, लेकिन उसी रूट के किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहता है तो वह दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने से पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेगा।

19– मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

20– भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़े डिजिटल व्यूअरशिप रिकॉर्ड, जियोहॉटस्टार पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा, ये 2024 वर्ल्ड कप फाइनल से भी ज्यादा

21– सुपर-8 का पहला मैच आज PAK vs NZ: टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा पाकिस्तान; साहिबजादा फरहान टॉप रन स्कोरर

22– ट्रम्प ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई का फैसला टाला, 10-15 दिन में तय करेंगे हमला करना है या नहीं
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!