Friday, March 6, 2026
Homeचिड़ावाशहर में विकास की नई मिसाल: सुरेश भूकर ने फिर दिखाया बड़ा...

शहर में विकास की नई मिसाल: सुरेश भूकर ने फिर दिखाया बड़ा दिल, पिलानी रोड़ का पेचवर्क करवाया, राहगीरों और व्यापारियों को मिलेगा धूल और गड्ढों से छुटकारा

चिड़ावा: पिलानी रोड से शहर की ओर आने वाले मार्ग पर लंबे समय से टूटी सड़क और उड़ती धूल से लोग परेशान थे। प्रतिदिन उठने वाले धूल के गुबार और गड्ढों के कारण न सिर्फ राहगीरों को दिक्कत हो रही थी, बल्कि दुकानदारों का भी कामकाज प्रभावित हो रहा था।

इस समस्या को देखते हुए भाजपा नेता सुरेश भूकर ने आगे बढ़कर सड़क पर पैचवर्क कार्य शुरू करवाया, जिसके बाद मार्ग काफी हद तक दुरुस्त हो गया और लोगों को राहत मिलने लगी है।

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनता की वास्तविक परेशानी समझकर कार्य करवाना सराहनीय कदम है।

सुरेश भूकर ने बताया कि पिलानी रोड का यह हिस्सा लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिसकी वजह से आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या दूर करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया गया है, ताकि सभी को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

काम की शुरुआत के समय युवा उद्यमी दिनेश दाधीच सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिलानी चौराहे से मंड्रेला मोड़ तक का पूरा मार्ग अब काफी हद तक ठीक हो चुका है, जिससे आमजन को रोजमर्रा की दिक्कतों से राहत महसूस हो रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सुरेश भूकर ने शहर के मुख्य मार्गों पर पड़े गड्ढों को भरवाकर लोगों की समस्याओं को कम किया था और अब एक बार फिर पैचवर्क करवाकर राहत प्रदान की है।

स्थानीय दुकानदारों में योगेश धतरवाल, डॉ. राहुल जांगिड़, विकास कुल्हरी, जयप्रकाश खरडिया और गौरव शर्मा समेत कई लोगों ने सड़क सुधार कार्य की प्रशंसा की। उनका कहना है कि आम जनता को उम्मीद रहती है कि नाली सफाई, सड़कें, स्ट्रीट लाइट और शहर की स्वच्छता जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं पर नियमित ध्यान दिया जाए, परंतु नगरपालिका इन क्षेत्रों में कोई विशेष पहल करती नजर नहीं आई हैं और न ही शहर में विकास कार्यों में बढ़ोतरी दिखाई देती है।

दुकानदारों ने बताया कि इसके विपरीत सुरेश भूकर अपने निजी प्रयासों और खर्चे से शहर में कई काम करवाते रहे हैं, जिससे वे न सिर्फ जनता की समस्याएं कम कर रहे हैं बल्कि अन्य जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसे सक्रिय प्रतिनिधि जिम्मेदारी की सीट पर हों, तो निश्चित रूप से चिड़ावा शहर में विकास कार्यों की गति तेज होगी और शहर का स्वरूप और बेहतर बनेगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!