Friday, June 20, 2025
Homeपिलानीविकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची भगीना, ग्रामीणोंको मिला केंद्र सरकार की योजनाओं...

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची भगीना, ग्रामीणोंको मिला केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पिलानी ब्लॉक के भगीना ग्राम पंचायत में पहुंची।

ग्राम पंचायत भगीना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड योजना, बाल विकास योजना, टीबी रोकथाम योजना, आयुष्मान भारत योजना व अन्य योजना योजनाओं का ग्रामीणों ने लाभ लिया। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की संकल्पना के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ एवं आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण के संकल्प की सिद्धि तथा जनकल्याण की दिशा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ गांव-ढाणियों तक पहुंच रहा है।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. बचनेश कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए उनका लाभ लेने की बात कही।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल, तहसीलदार कमलदीप पूनिया, विकास अधिकारी सुनिल कुमार ढाका, नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संदीप पारीक, प्रधानाचार्य सुनीता सिहाग, अतिरिक्त विकास अधिकारी नरेन्द्र पिलानिया, सरपंच विनोद सिंह, महेंद्र मामचंद्र, रामसिंह ठेकेदार, प्रमोद कुमार, सूरजभान धिरूज, अनिल कुल्हरी, मोहनलाल, महेंद्र मेघवाल, रामस्वरूप भोजा का बास, बलबीर मेघवाल, छोटेलाल शर्मा, रामकिशन बांगङवा, प्रदीप उप सरपंच, ईश्वर स्वामी, समंदर कुमावत, धर्मवीर जाट सहित अन्य अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!