Sunday, June 29, 2025
Homeपिलानीमहाराणा प्रताप की जयंती पर सर्व समाज ने निकाली शोभायात्रा, महाराणा प्रताप...

महाराणा प्रताप की जयंती पर सर्व समाज ने निकाली शोभायात्रा, महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया वक्ताओं ने

महाराणा प्रताप जयंती: पिलानी में आज वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सर्व समाज के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में श्री शार्दुल छात्रावास से मुख्य अतिथि डॉ. यशवर्द्धन सिंह शेखावत ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा शहर के बस स्टैण्ड, तालाब सर्किल, पंचवटी, भगत सिंह सर्किल होते हुए लोहारू-चिड़ावा बाईपास पर पहुंची जहां महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का विसर्जन किया गया।

इससे पहले शार्दुल छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. यशवर्द्धन सिंह शेखावत ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता, साहस, और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमारे लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत हैं। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया। उनका जीवन हमें संघर्ष, आत्मसम्मान, और स्वाधीनता के महत्व को समझाता है।

सर्व समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पिलानी, ढंढार, बेरी, लीखवा, छापड़ा, खेड़ला, झेरली, इस्माइलपुर, बनगोठड़ी आदि गांवों से आए युवाओं ने शोभायात्रा के दौरान जम कर देशभक्ति के नारे भी लगाए।

शोभायात्रा में ये हुए शामिल

शोभायात्रा में समुंद्र सिंह शेखावत छापड़ा, हर्षवर्धन सिंह खुडानिया, नरेंद्र सिंह राठौड़ ठिमाऊ, विकास डूमोली, राजेश सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मातु सिंह झेरली, हेमंत सिंह बेरी,अनुराग जोया पिलानी, वीरेंद्र सिंह खेड़ला, संजय सिंह बेरी, संदीप सिंह, सत्यवीर सिंह राठौड़, महीपाल सिंह वार्डन, गोविंद सिंह बनगोठड़ी, सचिन सिंह लीखवा, जीतू सिंह छापड़ा, देवेंद्र सिंह ढंढार, मोहन सिंह झेरली, दलीप सिंह गारिंडा, योगेंद्र सिंह गारिंडा, संजय चौहान, संदीप सिंह राठौड़, कमल नायक पिलानी, विशु लीखवा, सुनील सिंह खेड़ला, महेंद्र सिंह खेड़ला, गजेंद्र सिंह खुडानिया, वीरेंद्र सिंह खुडानिया, भरत सिंह सुल्ताना, नवीन सिंह बेरी आदि प्रबुद्धजन शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!