Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूमहल रोड जयपुर में सेना दिवस रिहर्सल में पहुंची झुंझुनू की आंगनबाड़ी...

महल रोड जयपुर में सेना दिवस रिहर्सल में पहुंची झुंझुनू की आंगनबाड़ी टीम, कड़ाके की ठंड में बढ़ाया जवानों का हौसला

झुंझुनूं: जयपुर के महल रोड जगतपुरा में सेना दिवस परेड की तैयारियों के दौरान झुंझुनू जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला पर्यवेक्षकों और सामाजिक संगठनों ने कड़ाके की ठंड में पहुंचकर भारतीय सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाया। महिला एवं बाल विकास विभाग झुंझुनू के उप निदेशक विजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने संदेश दिया कि राजस्थान समेत पूरे देश की बेटियां किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हैं।

महल रोड, जगतपुरा जयपुर में सेना दिवस समारोह की रिहर्सल जारी है, ऐसे में झुंझुनू जिले से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और अधिकारियों के दल ने सेना के जवानों के जोश में नई ऊर्जा भरी। कड़ाके की ठंड के बावजूद टीम सुबह से ही परेड स्थल पर मौजूद रही और उन्होंने राष्ट्रगौरव का संदेश दिया।

उप निदेशक विजेंद्र सिंह राठौड़ ने नेतृत्व करते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की यह उपस्थिति सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि यह साबित करती है कि समाज की अग्रिम पंक्ति में महिलाएं भी समान भागीदारी निभा रही हैं।

पिलानी परियोजना से जुड़ी महिला पर्यवेक्षक अनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष नायक, पिंकी वर्मा, अर्चना देवी, चंदा देवी, रजनी शर्मा और सुनीता सेनी सहित कई कार्यकर्ता परेड स्थल पर मौजूद रहीं। उनके साथ सहायिकाओं में सरती देवी और विमला देवी ने भी जिम्मेदारी निभाई। वहीं सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की ओर से भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रिशाल कंवर, जनप्रतिनिधि प्रताप सिंह और पूर्व पार्षद विशाल नायक भी दल के साथ जयपुर पहुंचे।

सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि देश की बेटियां हर मोर्चे पर सेना के साथ खड़ी हैं और बलिदान व समर्पण के इस संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

महल रोड जगतपुरा क्षेत्र में सेना दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जहां एक ओर सैन्य टुकड़ियां परेड में अपनी क्षमता दिखा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता और नागरिक संगठनों की मौजूदगी पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग रही है।

आंगनबाड़ी टीम ने कहा कि यह अनुभव सभी के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में भी ऐसी सहभागिता जारी रहेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!